Posted on 12 Apr, 2017 5:35 pm

भोपाल : बुधवार, अप्रैल 12, 2017, 17:26 IST
 

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने भास्कर समूह के चेयरमेन श्री रमेशचन्द्र अग्रवाल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि श्री अग्रवाल ने पिछले चार दशक से भारत के सबसे बड़े समाचार-पत्र समूह को बखूबी सम्हाला और सर्वश्रेष्ठ मुकाम पर पहुँचाया। श्री अग्रवाल मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने भी दैनिक भास्कर समूह के चेयरमेन श्री रमेशचन्द्र अग्रवाल के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्रीमती माया सिंह ने कहा कि श्री अग्रवाल के निधन से मध्यप्रदेश ने एक संवेदनशील समाज-सेवक तथा कर्मठ व्यक्ति को खोया है। उन्होंने न सिर्फ पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल किया, बल्कि वे देश के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक थे।

मंत्री द्वय ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश