Posted on 27 Apr, 2017 6:51 pm

भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 27, 2017, 17:50 IST
 

जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम ने प्रख्यात अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के नेता सांसद श्री विनोद खन्ना के निधन पर दुख व्यक्त किया है। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि श्री विनोद खन्ना ने भारतीय सिनेमा में नायक और खलनायक दोनों रूपों में लाजवाब अभिनय किया। उन्होंने गुरूदासपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित होकर राजनीति के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जनसंपर्क मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत श्री खन्ना की आत्मा की शांति और शोकाकुल खन्ना परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की विनती की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश