Posted on 04 Mar, 2019 11:53 am

 

राज्य शासन भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का नया पदस्थापना आदेश जारी किया है। इसमें श्री शोभित जैन सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को कमिश्नर शहडोल संभाग और श्री जे.के. जैन कमिश्नर शहडोल संभाग को सचिव मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

एक अन्य आदेशा में श्री आशीष वशिष्ठ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया को अपर संचालक, संचालनालय कौशल विकास जबलपुर, श्री पार्थ जैसवाल अनुविभागीय अधिकारी (राजस्वशुजालपुर, जिला शाजापुर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्वहरसूद जिला खंडवा और श्री किरोड़ीलाल मीनाअनुविभागीय अधिकारी (राजस्वजतारा, जिला टीकमगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बीना, जिला सागर के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent