Posted on 16 Apr, 2017 7:43 pm

भोपाल : रविवार, अप्रैल 16, 2017, 19:15 IST
 

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के श्री व्ही. किरण गोपाल कलेक्टर भिण्ड को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अपर प्रबंधक मध्यप्रदेश ट्रेड एण्ड इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल और श्री इलैया राजा टी. उप सचिव मध्यप्रदेश शासन को कलेक्टर भिण्ड पदस्थ किया गया है। श्री वी. किरण गोपाल द्वारा मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ. पल्लवी जैन गोविल आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएँ, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (अतिरिक्त प्रभार) केवल मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

राज्य शासन द्वारा श्री सुशांत कुमार सक्सेना पुलिस अधीक्षक भिण्ड को पुलिस अधीक्षक शहडोल, श्री अनिल सिंह कुशवाह सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस अधीक्षक भिण्ड पदस्थ किया गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश