Posted on 03 Jul, 2016 7:09 pm

राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नई पद-स्थापना की है। श्रीमती रीना मित्रा विशेष पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय को अध्यक्ष, म.प्र. पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन, केन्द्र से प्रतिनियुक्ति से लौटने पर डॉ. एस.डब्ल्यू. नकवी को अति‍रिक्त पुलिस महानिदेशक पीएसओ टू डीजीपी, श्रीमती अनुराधा शंकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), केन्द्र से प्रतिनियुक्ति से वापसी पर श्री जी.जर्नादन को पुलिस महानिरीक्षक नक्सल विरोधी अभियान पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार श्री गौरव राजपूत पुलिस अधीक्षक, कटनी को सेनानी, 15वीं वाहिनी, विसबल इंदौर, श्री ए.पी. सिंह पुलिस अधीक्षक, मण्डला को सेनानी आर.ए.पी.टी.सी इंदौर, श्री तरूण नायक सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल इंदौर को सेनानी 35वीं वाहिनी विसबल मण्डला, श्री गौरव कुमार तिवारी पुलिस अधीक्षक एवं सेनानी 36वीं वाहिनी विसबल बालाघाट (अतिरिक्त प्रभार) को पुलिस अधीक्षक कटनी, श्री असित यादव 17वीं वाहिनी विसबल, भिण्ड को पुलिस अधीक्षक बालाघाट और श्री लोधा राहुल कुमार सेनानी, 35वीं वाहिनी विसबल, मण्डला को पुलिस अधीक्षक मण्डला पदस्थ किया गया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent