Posted on 30 Jan, 2017 9:12 pm

 

भोपाल : सोमवार, जनवरी 30, 2017, 19:59 IST

 

राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 7 अधिकारी को स्थानांतरित किया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय श्री संजीव कुमार सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल विरोधी अभियान, सेनानी, 18वीं वाहिनी, विसबल, शिवपुरी, श्री अशोक कुमार गोयल को सेनानी, 10वीं वाहिनी, विसबल, सागर, सेनानी आरएपीटीसी, इंदौर श्री ए.पी. सिंह को सेनानी 9वीं वाहिनी, विसबल, रीवा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, शिकायत पुलिस मुख्यालय श्री आर.एस. डहेरिया को सेनानी 36वीं भारत-रक्षित वाहिनी, विसबल, बालाघाट, सेनानी, 9वीं वाहिनी, विसबल, रीवा श्रीमती अनीता मालवीय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, सेनानी, 10वीं वाहिनी, विसबल, सागर श्री सुनील कुमार जैन को पुलिस अधीक्षक जिला, अनूपपुर, पुलिस अधीक्षक, जिला अनूपपुर श्री अतुल सिंह को सेनानी, 18वीं वाहिनी, विसबल, शिवपुरी स्थानांतरित किया गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश