Posted on 27 Jan, 2017 8:53 pm

 

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल रीवा में भारत पर्व कार्यक्रम में 

 

भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 27, 2017, 19:37 IST

 

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शासन ने भारत पर्व कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को लोक कला, गायन आदि में मंच उपलब्ध करवाना है ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत जीवंत रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिये किये जा रहे हैं।

गणतंत्र दिवस संध्या पर भारत पर्व का आयोजन किया गया। समारोह में स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकगीत, संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गई जिन्हें कला प्रेमियों ने मुक्त-कंठ से सराहा।

पर्व का शुभारंभ वरिष्ठ कलाकार मणिमाला सिंह और उनके दल द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति से हुआ। जीडीसी के संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा आनंदम गीत की प्रस्तुति दी गई। वाणी साठे ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गीत प्रस्तुत किया। नाटक, बघेली गीतों और स्वच्छता पर आधारित समूह नृत्य की भी प्रस्तुति इस दौरान दी गई।

समारोह को सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, महापौर श्रीमती ममता गुप्ता ने भी संबोधित किया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश