Posted on 31 Oct, 2016 6:43 pm

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलायी 

 

भोपाल : सोमवार, अक्टूबर 31, 2016, 17:23 IST

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत का वर्तमान स्वरूप स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल के कारण है। उन्होंने अपनी दृढ़ता, बुद्धिमत्ता और युक्ति से सभी देशी रियासतों का भारत में विलय सुनिश्चित करवाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय पार्क में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कश्मीर का मामला यदि सरदार पटेल देखते तो वर्तमान स्थिति नहीं बनती और कश्मीर समस्या का स्थायी समाधान हो जाता। उन्होंने भारत के स्वरूप को कायम रखते हुए देश को सही अर्थों में एक किया था। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गुजरात में उनकी वृहद प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि संकल्प लें कि देश की एकता को खंडित नहीं होने देंगे और इसके लिये सर्वस्व न्यौछावर कर देंगे। यही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सांरग, महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुरेंद्रनाथ सिंह, मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी तथा नागरिक उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent