Posted on 08 Jun, 2019 12:40 pm

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किए गए हैं। श्री गुलशन बामरा आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास की पूर्व में आयुक्त सागर संभाग के पद पर की गई पद-स्थापना को निरस्त करते हुए सचिव वित्त के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री आनंद कुमार शर्मा आयुक्त अनुसूचित जाति तथा आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ( अतिरिक्त प्रभार) को कमिश्नर सागर संभाग पदस्थ किया गया है। श्री नीरज कुमार सिंह को उप सचिव वित्त पदस्थ किया गया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent