Posted on 03 Oct, 2018 1:52 pm

 

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किये हैं। श्री डी.पी. आहूजा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम तथा पदेन सचिव लोक निर्माण विभाग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश रोजगार निर्माण बोर्ड तथा पदेन सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग पदस्थ किया है। पदस्थापना के लिये प्रतीक्षारत श्रीमती केरेलिन खोंगवार देशमुख को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह निगम एवं सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग पदस्थ किया गया है। श्री सुखवीर सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी म.प्र. रोजगार निर्माण बोर्ड एवं सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम पदस्थ किया गया है। श्री राजेश प्रसाद मिश्रा सचिव जनजातीय कार्य विभाग अब प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम होंगे। श्रीमती रेनू तिवारी प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम को सचिव जनजातीय कार्य विभाग पदस्थ किया गया है।

श्रीमती केरेलिन खोंगवार देशमुख द्वारा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह निगम का कार्यभार ग्रहण करने पर संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह श्री श्रीमन शुक्ला प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य भंडार गृह निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

 
 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent