Posted on 06 Jun, 2019 12:33 pm

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारी की नवीन पदस्थापना की है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संदीप यादव की सेवाएँ विधि-विधायी कार्य विभाग से वापस लेकर उन्हें आयुक्त पंचायत राज पदस्थ किया गया है। संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल को कलेक्टर, बुरहानपुर पदस्थ किया गया है।

श्री संदीप यादव द्वारा नवीन कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती उर्मिला सुरेन्द्र शुक्ला संचालक पंचायत राज और पदेन उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास के प्रभार से मुक्त होंगी।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent