Posted on 01 Jan, 2018 11:12 am

राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत कर उनकी उसी स्थान पर पदस्थापना की है। श्री संजय कुमार प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक एसएएफ ग्वालियर को उप पुलिस महानिरीक्षक, श्री इरशाद अली प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक एसएएफ बालाघाट रेंज बालाघाट को उप पुलिस महानिरीक्षक एसएएफ, श्री राकेश कुमार जैन प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर को उप पुलिस महानिरीक्षक, श्री अनिल माहेश्वरी प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक एसएएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक, श्री दीपक वर्मा प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक एसएएफ (सेन्ट्रल रेंज) भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक, श्री अशोक कुमार गोयल प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध ग्वालियर को उप पुलिस महानिरीक्षक, श्री एम.एस. सिकरवार प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक अजाक पुलिस मुख्यालय को उप पुलिस महानिरीक्षक, श्री प्रेमबाबू शर्मा उप पुलिस महानिरीक्षक एसआईएसएफ पुलिस मुख्यालय को उप पुलिस महानिरीक्षक, श्री ए.के. पाण्डे प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक खरगोन रेंज खरगोन को उप पुलिस महानिरीक्षक, श्री आर.ए. चौबे प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक भर्ती/चयन पुलिस मुख्यालय को उप पुलिस महानिरीक्षक, श्री एम.एस. वर्मा प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर को उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

शासन ने भापुसे के 4 प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षकों को प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान कर उसी स्थान पर पदस्थ किया है। इनमें श्री बी.पी. चंद्रवंशी प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक, एसएएफ रेंज जबलपुर, श्री पी.एस. उइके प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध जबलपुर, श्री डी.एस. चौधरी प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम और श्री आई.पी. अरजरिया प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल शामिल हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent