Posted on 01 Sep, 2017 7:22 pm

भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 1, 2017, 19:13 IST
 

राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 5 तथा राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।

भारतीय पुलिस सेवा के श्री प्रदीप शर्मा अनुविभागीय अधिकारी बालाघाट को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम, श्री गुरुकरण सिंह नगर पुलिस अधीक्षक इंदौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना, श्री अनुराग सुजानिया अनुविभागीय अधिकारी शिवपुरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना, श्री आशुतोष अनुविभागीय अधिकारी, मुरैना को प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा तथा श्री धर्मराज मीणा सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) भोपाल को स्थानांतरित कर नगर पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर पदस्थ किया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के श्री वीरेन्द्र कुमार, अपर कलेक्टर, श्योपुर को मंत्रालय में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। श्री विवेक श्रोत्रिय विशेष सहायक (सहकारिता राज्य मंत्री) को राज्य मंत्री की निजी स्थापना से सेवाएँ वापस लेते हुए अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ, भोपाल पदस्थ किया है। श्री संतोष कुमार वर्मा उपायुक्त (राजस्व) नर्मदापुरम संभाग को उपायुक्त (राजस्व) भोपाल संभाग, श्रीमती कुसुम छारी संयुक्त आयुक्त प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय भोपाल को संयुक्त नियंत्रक शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री भोपाल, श्री आर.के. सिन्हा उपायुक्त (राजस्व) मुरैना को डिप्टी कलेक्टर सीधी तथा श्री एम.पी. बरार उपायुक्त (राजस्व) शहडोल को डिप्टी कलेक्टर रायसेन पदस्थ किया गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent