Posted on 12 Mar, 2017 6:53 pm

 

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दी नागरिकों को बधाई 

 

भोपाल : रविवार, मार्च 12, 2017, 18:18 IST
 

जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने होली पर्व पर नागरिकों को बधाई दी है। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि होली का त्योहार भक्ति और आनंद के संगम का पर्व है। यह पर्व यह संदेश भी देता है कि हम सारी बुराईयों तथा आपसी गिले-शिकवे भुलाकर सब के साथ मिलकर त्योहार मनाएं। जनसंपर्क मंत्री डॉ.मिश्र ने कहा कि रंगों की होली के एक दिन पहले जहाँ होलिका दहन कर हम पौराणिक कथा को याद करते हैं, वहीं दूसरे दिन रंगों के माध्यम से जीवन में खुशियों के रंग बिखेरते हैं।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने नागरिकों से पर्यावरण की रक्षा करते हुए त्योहार मनाने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं और अन्य लोगों के स्वास्थ्य को हानि पहुँचाए बिना होली मनाने की अपील भी की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश