Posted on 24 Apr, 2018 1:15 pm

 

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रायपुर के निर्देश पर भीषण गर्मी में लू को ध्यान में रखते हुए लू से बचाव एवं सहायता हेतु संयुक्त जिला कार्यालय भवन बेमेतरा के कमरा नंबर - 04 में कंट्रोल रूम (नियंत्रण कक्ष) स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक - 07824-222103 है। जिसका संचालन 24 घंटे होगा। कलेक्टर श्री एम.डी. कावरे द्वारा जारी आदेश के अनुसार नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी को बनाया गया है। सहायक प्रभारी अधिकारी का दायित्व अधीक्षक श्री आर.के. धिरहे को सौंपा गया है। इसके अलावा सहायक अधीक्षक श्री अमर सिंह धीवर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उनमें नगर पालिका परिषद् बेमेतरा के सहायक ग्रेड -02 श्री राजेश कुमार बंजारे की ड्यूटी दोपहर 2.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक, सहायक भूमि संरक्षण विभाग बेमेतरा के सहायक ग्रेड - 03 श्री आर.एस. जंघेल की ड्यूटी प्रातः 7 बजे से दोपहर 2.30 बजे, कृषि विभाग बेमेतरा के सहायक ग्रेड -03 कमलेश कामड़े की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से प्रातः 7 बजे तक लगाई गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अग्नि जनित घटनाओं के संबंध में भी इसी दूरभाष से सूचित किया जाये।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़

Recent