बुरहानपुर में आरंभ होगा ऐनिमल बर्थ कंट्रोल अभियान
Posted on 01 Sep, 2017 4:59 pm
भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 1, 2017, 16:42 IST | |
महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर में बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिये एनिमल बर्थ कंट्रोल अभियान चलाने के निर्देश दिये है। यह अभियान विशेषज्ञ स्वयंसेवी संगठन के सहयोग से पशु जन्य नियंत्रण नियम-2001 के प्रावधानों के तहत चलाया जायेगा। इसमें द केयर ऑफ ऐनिमल्स एण्ड सोसायटी, पशु चिकित्सा सेवाएँ तथा नगर पालिका निगम बुरहानपुर संयुक्त रूप से कार्य करेंगी। बुरहानपुर में मोहल्लारवार संचालित होने वाले अभियान में आवारा कुत्तों को पकड़ कर उनके बधियाकरण और टीकाकरण उपरांत उन्हें पहचान चिन्ह लगाकर उसी स्थान पर छोड़ा जायेगा जहाँ से उन्हें पकड़ा गया था। बधियाकरण एवं टीकाकरण के लिये पशु चिकित्सा विभाग आपरेशन थियेटर की सुविधाएँ उपलब्ध करवायेगा। इस कार्यवाही में पकड़े गये पशुओं को तीन दिन तक नियमित रूप से दवाई की खुराक देना और शल्यक्रिया पश्चात आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जायेगी। स्वयंसेवी संस्था द्वारा पशुओं को पकड़ने के लिये प्रशिक्षित कर्मचारी तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जायेगे। सम्पूर्ण अभियान का पर्यवेक्षण पशु चिकित्सक करेंगे। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश