Posted on 21 Aug, 2018 4:46 pm

 

बड़वानी जिले की दुर्गाबाई पति की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो जाने के बाद अपने बेटे के साथ जीवन-यापन कर रही थी। पति की मृत्यु के सदमे से उबर कर बेटे को जीवन का सहारा मानकर घर का दाना-पानी चला रही थी।

दुर्गा ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के बारे में पता चलते ही अपना पंजीयन भी करवा लिया। दुर्गा बाई के जीवन में एक दिन अचानक विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। जीवन का एकमात्र सहारा पुत्र की भी अचानक मृत्यु हो गई। दुर्गा बाई को लगा कि अब सब कुछ खत्म हो गया। किन्तु मध्यप्रदेश सरकार की संबल योजना से बेसहारा माँ को पंचायत से बेटे की अंत्येष्टि के लिये 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी गई और अनुग्रह राशि के रूप में 2 लाख रूपये की सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई।

दुर्गा बाई के बुढ़ापे का बहुत बड़ा सहारा साबित हुई है संबल योजना राज्य सरकार से जो अनुग्रह राशि मिली है उससे दुर्गा ने स्व-रोजगार शुरू किया है। उसने ठान लिया है कि समाज में अपने बल पर कुछ करके दिखायेगी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent