Posted on 16 Jan, 2017 10:17 pm

 

भोपाल : सोमवार, जनवरी 16, 2017, 19:34 IST

 

भारत शासन के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण ने नवीनतम आँकड़े जारी कर दिये है। देश के 29 राज्य एवं 7 केन्द्र शासित राज्यों में मध्यप्रदेश ने प्रथम पाँच में स्थान बनाया है, जहाँ 11 हजार 500 मेगावॉट से अधिक विद्युत की माँग एवं उपलब्धता है।

चालू माली साल में माह अप्रैल से दिसम्बर तक अधिकतम विद्युत की माँग एवं अधिकतम उपलब्धि प्रदेश ने प्राप्त की। मध्यप्रदेश ने विद्युत की माँग के विरुद्ध अधिक उपलब्धता हासिल की। मध्यप्रदेश में इस दौरान बिजली की अधिकतम माँग 11 हजार 501 मेगावॉट रही, जिसकी सफलता से सप्लाई की गयी। कृषि क्षेत्र को सिंचाई के लिये 10 घंटे और घरेलू, व्यवसायिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की गयी। महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु एवं गुजरात के बाद विद्युत की अधिकतम माँग एवं उपलब्धता वाला मध्यप्रदेश पाँचवां राज्य बना। मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है जहाँ विद्युत की माँग लगातार अधिकतम रहने के बावजूद बिना किसी व्यवधान के सतत रूप से गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश