Posted on 28 Sep, 2018 9:20 pm

 

ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन से मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने आज मंत्रालय में विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए चर्चा की। श्री पारस जैन ने अधिकारियों को समस्याओं का परीक्षण कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हित-संरक्षण के लिये सदैव तत्पर है। इस मौके पर प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आई.सी.पी. केशरी, मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रंबंध संचालक श्री संजय गोयल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent