Posted on 08 May, 2018 6:22 pm

 

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज रीवा जिले के सेमरिया में निर्माणाधीन बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का अवलोकन किया तथा निर्देश दिये की निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि वन्य विहार को हरा-भरा और सुरम्य बनाया जायेगा।

श्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में बनाये जा रहे पशु एवं भूसा शेड के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने पशुओं के पानी पीने के लिए माकूल व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि वन्य विहार को हरा भरा बनाने के लिये पौधरोपण कराया जाय ताकि गायों को छायादार वृक्षों का आश्रय मिल सके। उद्योग मंत्री ने कहा कि गौवंश वन्य विहार मे चारागाह विकास सहित पौधरोपण के कार्य भी कराये जायें।

उद्योग मंत्री ने बताया कि 22.5 एकड़ राजस्व भूमि 50 एकड़ चरनोई भूमि में निर्मित हो रहे गौवंश वन्य विहार में 5600 गौवंश संरक्षित रखे जा सकेंगे। प्रारंभिक स्थिति में 500 से 1000 गौवंश रखे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा रही है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश