Posted on 20 Jul, 2018 3:19 pm

शिवपुरी जिले के ग्राम जागती के मंगल सिंह, श्री महेन्द्र सिंह और सुगर सिंह मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना में बकाया बिजली बिल माफी होने पर काफी खुश हैं। इन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि इनके बिजली के पुराने बिल कभी माफ होंगे।

पिछले दिनों खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्राम गढ़ीबरौद में आयोजित ऊर्जा विकास पर्व कार्यक्रम में हितग्राही मूलक योजना तथा मुख्यमंत्री सरल बिजली बिल स्कीम एवं बकाया बिजली बिल माफी स्कीम 2018 के तहत 200 उपभोक्ताओं को लगभग दो करोड़ राशि के माफी प्रमाण-पत्र प्रदाय किए थे। इसमें मंगल सिंह, महेन्द्र और सुगर सिंह को भी बिल माफी योजना का लाभ मिला। 

एक लाख से अधिक का था बकाया बिल

मंगल सिंह का कहना है कि उसके ऊपर एक लाख 16 हजार 106 रूपए का बिजली बिल बकाया था। रात-दिन यही चिंता सता रही थी कि इतनी बड़ी राशि का भुगतान कैसे करूँगा। मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना में गरीब, किसान एवं श्रमिकों के लिए बिल माफी की योजना लाकर मुख्यमंत्री ने हमें बहुत बड़ी राहत दी है। इसके लिए वें धन्यवाद के पात्र हैं। इसी प्रकार महेन्द्र सिंह पर एक लाख 9 हजार 374 रूपए और सुगर सिंह पर 71 हजार 800 रूपए की बिजली बिल की बकाया राशि थी। इन दोनों का कहना है कि प्रदेश में पहली बार गरीबों एवं श्रमिकों का बिजली बिल माफ हुआ है। मुख्यमंत्री ने गरीबों के हित में यह ऐतिहासिक फैसला लिया है।


सक्सेस स्टोरी (शिवपुरी)

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश