Posted on 27 Jan, 2017 9:15 pm

 

भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 27, 2017, 19:00 IST

 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार खाद्य विभाग द्वारा कुल पात्र परिवारों को 17 करोड़ 96 लाख 43 हजार 81 किलोग्राम गेहूँ, 8 करोड़ 65 लाख 80 हजार 260 किलोग्राम चावल और 2 करोड़ 49 लाख 51 हजार 84 किलोग्राम मक्का का जिलेवार आवंटन कर दिया गया है। यह आवंटन फरवरी माह के लिये किया गया है।

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 13 जनवरी 2017 की स्थिति में समग्र पोर्टल पर सत्यापित अंत्योदय अन्न योजना के 6 सदस्य तक की सदस्य संख्या के 14 लाख 3 हजार 991 परिवारों के लिये 3 करोड़ 18 लाख 63 हजार 781 किलोग्राम गेहूँ, एक करोड़ 49 लाख 39 हजार 460 किलोग्राम चावल, 23 लाख 36 हजार 444 किलोग्राम मक्का सहित कुल 4 करोड़ 91 लाख 39 हजार 685 किलोग्राम खाद्यान्न का आवंटन किया गया है। प्राथमिकता परिवार के (अंत्योदय अन्न योजना के 7 एवं 7 से अधिक सदस्य संख्या के 21 लाख 16 हजार 662 सदस्य और प्राथमिकता परिवार के 4 करोड़ 62 लाख 90 हजार 284 सदस्य) के 4 करोड़ 84 लाख 6 हजार 948 सदस्य को 14 करोड़ 77 लाख 79 हजार 300 किलोग्राम गेहूँ, 7 करोड़ 16 लाख 40 हजार 800 किलोग्राम चावल और 2 करोड़ 26 लाख 14 हजार 640 किलोग्राम मक्का सहित कुल 24 करोड़ 20 लाख 34 हजार 740 किलोग्राम खाद्यान्न का आवंटन जिलावार किया गया है।

आयुक्त खाद्य श्री फैज अहमद किदवई ने बताया कि दिसम्बर माह के लिये जिलों द्वारा समग्र पोर्टल पर अपलोड की गयी दुकानों से वितरण से बची 61 लाख 10 हजार 771 किलोग्राम खाद्यान्न सामग्री के समायोजन के बाद माह फरवरी के लिये खाद्यान्न का आवंटन किया गया है। आवंटन की समस्त जानकारी दुकानवार, निकायवार समग्र पोर्टल की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

खाद्य आयुक्त ने बताया कि अंत्योदय अन्न योजना के परिवारों को 35 किलोग्राम और प्राथमिकता परिवारों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति सदस्य के मान से एक रुपये किलोग्राम की दर से वितरण करवाने के लिये सभी कलेक्टर्स को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि खाद्यान्न का 31 जनवरी तक उचित मूल्य दुकानों पर प्रदाय करवाया जाना सुनिश्चित किया जाये।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश