Posted on 27 Jun, 2017 5:22 pm

भोपाल : मंगलवार, जून 27, 2017, 16:50 IST
 

स्मार्ट सिटी मिशन में प्लेटिनम प्लाजा से जवाहर चौक तक बॉलेवार्ड स्ट्रीट बनेगी। राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता और महापौर श्री आलोक शर्मा ने मंगलवार को प्लेटिनम प्लाजा के पास भूमि-पूजन किया।

श्री गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट कम से कम तकलीफ अच्छे से अच्छा काम की नीति पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए भोपाल की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट जरूरी हैं। श्री गुप्ता ने उनके क्षेत्र में स्मार्ट सिटी का स्थल चयन करने पर मुख्यमंत्री और महापौर को धन्यवाद भी दिया।

सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य में तेजी लाकर हम प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करेंगे।

महापौर श्री शर्मा ने कहा कि बॉलेवार्ड स्ट्रीट 40 करोड़ की लागत से बनायी जायेगी। यह 45 मीटर चौड़ी होगी। इसमें मल्टी व्हीकल लेन, सेंट्रल ग्रीन वर्ज, साइकिल ट्रेक, फुटपाथ और स्मार्ट युटिलिटी टनल बनायी जायेगी। द्वितीय चरण में स्ट्रीट को फ्लाय ओवर के माध्यम से बाणगंगा तक जोड़ा जायेगा।

कार्यक्रम में नगर निगम के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह, पार्षद और नागरिक उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent