Posted on 24 Apr, 2018 3:49 pm

 

मध्यप्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, ओला, पाला, अग्नि दुर्घटना, बाढ़ आदि में जनहानि तथा फसल क्षति के मामलों में राहत राशि प्रभावितों को तत्काल दी जाती है।

प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरूण पाण्डेय ने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया है कि राहत अनुदान सहायता राशि आपदा प्रभावितों के खाते में अंतरित किये जाने की सूचना एस.एम.एस. के माध्यम से देना सुनिश्चित करें। बल्क एस.एम.एस. के साथ ही जिला कोषालय के आई.एफ.एम.आई.एस. साफ्टवेयर के माध्यम से भी प्रभावितों को सूचित किये जाने की सुविधा उपलब्ध है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent