Posted on 02 Oct, 2016 7:37 pm

भोपाल : रविवार, अक्टूबर 2, 2016, 18:38 IST
 

स्वच्छता दिवस पर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन-स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश के पर्यटन स्थल-साँची, खजुराहो, भेड़ाघाट, ओरछा, पचमढ़ी, महेश्वर आदि में साफ-सफाई की गई। राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा अभियान द्वारा आगे भी साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent