Posted on 09 Jun, 2016 9:55 am

आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी द्वारा अर्द्ध-वार्षिक पत्रिका (जर्नल) सुशासन का प्रकाशन फिर से शुरू किया जा रहा है। जर्नल में प्रकाशन के लिये आलेख, सफलता की कहानियाँ व अनुभव माँगे गए हैं। आलेख हिन्दी और अंग्रेजी में डाक द्वारा हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में या ई-मेल आई.डी. mpacademyjournal@gmail.com पर 13 जून तक भेजे जा सकते हैं। प्रकाशित रचनाओं के लिये समुचित मानदेय भी दिया जायेगा।

स्थानीय स्तर पर किये गये नवाचार एवं उत्कृष्ट पद्धतियों का विवरण, प्रशासन के क्षेत्र में सफलता की कहानियाँ व अनुभव, देश के अन्य राज्यों में लागू सफल जन-कल्याण योजनाओं पर समीक्षात्मक आलेख, उच्च न्यायालय एवं विभिन्न आयोग द्वारा शासन से संबंधित पारित निर्णयों पर समीक्षात्मक आलेख इत्यादि प्रकाशन के लिये भेजे जा सकते हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent