प्रमुख राजस्व आयुक्त श्री खरे बने सचिव मानव अधिकार आयोग
Posted on 15 Mar, 2017 6:52 pm
भोपाल : बुधवार, मार्च 15, 2017, 18:10 IST |
|
प्रमुख राजस्व आयुक्त श्री के.के. खरे को सचिव मानव अधिकार आयोग, भोपाल पदस्थ किया गया है। आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बन्दोबस्त ग्वालियर श्री एम.के. अग्रवाल को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ प्रमुख राजस्व आयुक्त एवं पदेन सचिव राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संयुक्त आयुक्त, प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय श्री राजेश कुमार कौल को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ नियंत्रक शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश