Posted on 07 Dec, 2016 8:03 pm

भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 7, 2016, 19:06 IST
 

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का दूसरा चरण प्रदेश में 9 दिसम्बर को होगा। इसमें निजी क्षेत्र के 100 चिकित्सक शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में अपनी सेवाएँ नि:शुल्क प्रदान करेंगे। इसके पहले नवम्बर में हुए प्रथम चरण में 61 निजी चिकित्सक ने अपनी सेवाएँ दी थीं।

अभियान में पिछले माह जिन महिलाओं की जाँच की गयी थी, शासकीय चिकित्सकों द्वारा उनकी नियमित जाँच की जायेगी। नौ दिसम्बर को 9 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निजी चिकित्सक दूसरी एवं तीसरी तिमाही की गर्भवती महिलाओं की जाँच करेंगे। प्रत्येक संस्था में चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टॉफ की भी ड्यूटी लगायी गयी है। प्रत्येक संस्था से रिपोर्ट एवं समन्वय के लिये नोडल अधिकारी भी बनाये गये हैं।

ये निजी चिकित्सक देंगे अपनी सेवाएँ

जयप्रकाश चिकित्सालय- स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीता अग्रवाल, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. रजनी हजेला, डॉ. सरिता अग्रवाल, सोनालॉजिस्ट डॉ. सुप्रिया महेश्वरी, डॉ. राकेश मिश्रा, पैथालॉजिस्ट डॉ. विपिन एवं डॉ. सुरेश।

सिविल अस्पताल बैरागढ़- स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि कन्हेरे, डॉ. शालिनी सक्सेना, डॉ. इशरत जहाँ, सोनोलॉजिस्ट डॉ. ज्ञानचंदानी, डॉ. नितिन, डॉ. संदीप बंसल, पैथालॉजिस्ट डॉ. रचना जैन।

काटजू अस्पताल- स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आराधना गुप्ता, डॉ. प्रतिभा शारदा, डॉ. मीनू शुक्ला, डॉ. मोहिनी सूद, सोनोलॉजिस्ट डॉ. समता जौहरी, डॉ. पुनीत सक्सेना, पैथालॉजिस्ट डॉ. विवेक शुक्ला।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधी नगर- स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. माधवी चन्द्रा, डॉ. संगीता गुलाटी, सोनोलॉजिस्ट डॉ. मोहन लोखाले, पैथालॉजिस्ट डॉ. आर. मैथी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलार- स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा पाटिल, डॉ. वंदना अग्रवाल, डॉ. कविता, सोनोलॉजिस्ट डॉ. मोनिका जैन, डॉ. राजीव मिश्रा, पैथालॉजिस्ट डॉ. अपूर्व त्रिपाठी।

सामुदायिक स्वास्थ्‍य केन्द्र बैरसिया- स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति, डॉ. अनूपा खन्ना, सोनोलॉजिस्ट डॉ. समीर रघुवंशी, पैथालॉजिस्ट डॉ. पलहार्या।

इंदिरा गांधी चिकित्सालय- स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना कलमकर, डॉ. विनीता बहल, डॉ. कुंदर्गी, डॉ. शशिप्रभा, सोनोलॉजिस्ट डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. अनिल नायक, पैथालॉजिस्ट डॉ. पेहलाजानी।

जवाहरलाल नेहरू गैस चिकित्सालय- स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरला जैन, डॉ. वैजयंती कोलेकर, डॉ. विराज जैसवाल, सोनोलॉजिस्ट डॉ. हरिसंतोष, डॉ. कुमावत, पैथालॉजिस्ट डॉ. अरुण मैथी।

पण्डित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सालय- स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आभा जैन, डॉ. प्रवीणा अग्रवाल, डॉ. प्रिया चित्तावर, डॉ. मनीषा खरे, डॉ. राहुल खरे, सोनोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीर पाल, डॉ. संदीप धीर और पैथालॉजिस्ट डॉ. विवेक खरे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश