Posted on 27 Sep, 2018 5:56 pm

 

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना से आवासहीनों के अपने घर का सपना पूरा हो रहा है। अब मानसिंह और विजय कुशवाहा जैसे अनेक खुशकिस्मत हितग्राही अपने शौचालय युक्त पक्की छत वाले मकान में चैन की नींद ले पा रहे है।

दतिया जिले के मानसिंह अपने पक्के मकान के बन जाने से बहुत खुश है। पहले वे झुग्गी में रहते थे। बरसात में बहुत तकलीफ झेलते थे। परन्तु इस वर्ष दोगुनी वर्षा होने पर मानसिंह अपने परिवार के साथ अपने पक्के मकान में बड़े सुकून से रह रहे है।

मानसिंह कहते है आर्थिक तंगी के कारण पक्का मकान बनाने का सोचना ही सपने जैसे था। परन्तु प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में जब उनका नाम आया तो खुशी का ठिकाना नहीं था। अब वे शौचालय युक्त साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​सुविधाजनक मकान में रह रहे है।

रीवा जिले के विजय कुशवाहा अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना से बने शौचालय युक्त पक्के मकान में रहते है। विजय मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाते है। वे कहते है पहले अपने छोटे से कच्चे मकान में बरसात के दिनों में घर में पानी भर जाता था और जहरीले कीड़ों का भी डर लगा रहता था। प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि मंजूर हुई तो विजय का अपने स्वयं के मकान का सपना सच हुआ। वे कहते है सरकार ने गरीबों के लिए पक्का घर देकर बड़ा उपकार किया है।

 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent