Posted on 27 Sep, 2018 10:27 pm

 

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना से आवासहीनों के अपने घर के सपने पूरें हो रहे हैं। अब मानसिंह और विजय कुशवाहा जैसे अनेक खुशकिस्मत शौचालय युक्त पक्की छत वाले मकान में चैन की नींद ले पा रहे हैं।

दतिया जिले के मानसिंह का पक्का मकान बन जाने से बहुत खुश हैं। पहले झुग्गी में रहते थे। बरसात में बहुत तकलीफ झेलते थे। इस वर्ष दोगुनी वर्षा होने पर मानसिंह अपने परिवार के साथ अपने पक्के मकान में बड़े सुकून से रह रहे हैं।

मानसिंह कहते हैं कि आर्थिक तंगी के कारण पक्का मकान बनाने का सोचना ही सपने जैसे था। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में जब उनका नाम आया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। अब वे शौचालय युक्त सुविधाजनक मकान में रह रहे हैं।

रीवा जिले के विजय कुशवाहा अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना से बने शौचालय युक्त पक्के मकान में रहते हैं। विजय मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाते हैं। वे कहते हैं कि पहले अपने छोटे से कच्चे मकान में बरसात के दिनों में घर में पानी भर जाता था और जहरीले कीड़ों का भी डर लगा रहता था। प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि मंजूर हुई, तो विजय का अपने स्वयं के मकान का सपना सच हुआ। वे कहते हैं कि सरकार ने गरीबों के लिए पक्का घर देकर बड़ा उपकार किया है।

 

 


साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent