Posted on 04 Sep, 2018 5:59 pm

 

प्रदेश के स्कूलों में नामांकन की दर को बढ़ाने के लिये सतत रूप से प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये स्कूल चलें हम अभियान में जन-भागीदारी को बढ़ाया गया है।

प्रदेश में वर्ष 2002 से वर्ष 2016-17 के बीच शाला से बाहर के 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों की संख्या 6.2 लाख से घटकर 0.58 लाख हो गई है। वर्ष 2002 से वर्ष 2016-17 के बीच शाला-त्याग दर (प्राथमिक) 15 से घटकर 4.9 हो गई है। वहीं माध्यमिक में शाला-त्याग दर 24.7 से घटकर 6.7 हो गई है। सेकेण्डरी में शाला-त्याग दर में भी कमी आयी है। यहाँ यह दर 32 से घटकर 14.5 रह गई है।

वर्ष 2002 से वर्ष 2016-17 के बीच शाला अंतरण दर (सेकेण्डरी) 53 से बढ़कर 84.1 हो गयी है। इसी तरह, शाला अंतरण दर (हायर सेकेण्डरी) 41 से बढ़कर 61 हो गई है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent