Posted on 01 Feb, 2017 5:28 pm

 

वेण्डर्स और कांट्रेक्टर्स को भी ई-भुगतान से जोड़ा गया 

 

भोपाल : बुधवार, फरवरी 1, 2017, 14:24 IST

 

प्रदेश में शासकीय ट्रेजरी के कम्प्यूटरीकरण के बाद अब तक 21 करोड़ ट्रांजेक्शन कैशलेस किये गये हैं। इसके जरिये करीब 2 करोड़ 27 लाख खातों में करीब 4 लाख 50 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर की गयी है। वर्तमान में 56 ट्रेजरी और 157 सब-ट्रेजरी के माध्यम से 118 विभाग से संबंधित 10 हजार आहरण अधिकारी के देयकों का भुगतान ऑनलाइन किया जा रहा है।

राज्य में योजना के हितग्राहियों, कर्मचारियों, पेंशनर्स, कांट्रेक्टर्स, वन विभाग के श्रमिक, आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं और छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके खाते में ट्रेजरी के माध्यम से सीधे भुगतान किया जा रहा है। इस वर्ष 31 जनवरी तक 5 करोड़ 84 लाख ट्रांजेक्शन में करीब 93 हजार 364 करोड़ की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की गयी है। प्रदेश में सभी ट्रेजरी ई-भुगतान के लिये इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की मदद ले रही है। इसमें गलती होने की संभावना नहीं है। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहाँ वेण्डर्स और कांट्रेक्टर्स को भी ई-भुगतान से जोड़ा गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश