Posted on 22 Jun, 2018 5:37 pm

 

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में उद्योगो के निवेश को बढ़ावा देने के लिये 19 नये औद्योगिक क्षेत्र निर्मित किये जा रहे है। प्रदेश में निवेशके लिये सबसे बेहतर वातावरण बना हुआ है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मं प्रदेश ने उद्योगों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के नयें औद्योगिक केन्द्र 2800 हैक्टेयर क्षेत्र में एक हजार नौ सौ साठ करोड़ रूपये की लागत से विकसित किये जा रहे है। सभी औद्योगिक केन्द्र वर्ष 2019 में पूर्ण रूप से विकसित हो जायेगें।

होशंगाबाद जिले मोहाजा-बाबई, सीहोर जिले में बडिया खेड़ी, धार-पीथमपुर में स्मार्ट औद्योगिक क्षेत्र इन्दौर में आई टी पार्क, मुरैना में जीतापुर, शिवपुरी, गुना, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, देवास, सागर, सतना, नीमच जिले में नये औद्योगिक केन्द्र विकसित किये जा रहे है।

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि राज्य शासन 13 विद्यमान औद्योगिक क्षेत्रों की अधोसंरचना का उन्नयन करने लिये भी 460 करोड़ रूपये की राशि से विकास किया गया है। राज्य-स्तरीय निवेश कोरीडोर के लिये चयनित सात स्थानों पर 169 करोड़ की लागत से आधारभूत संरचना विकसित किया जा रहा है।

भारत सरकार की प्लास्टिक पार्क योजना के तहत रायसेन और ग्वालियर में प्लास्टिक पार्क विकसित किये जा रहे है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश