Posted on 26 Nov, 2018 2:21 pm

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद प्रदेश में 6 अक्टूबर से 25 नवम्बर 2018 तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 1 लाख 79 हजार 710 लोगों पर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई है। इस दौरान 53 हजार 545 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। साथ ही 4 हजार 985 अवैध हथियार जप्त किये गये हैं और 2 लाख 61 हजार 667 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 20 लाख 27 हजार 128 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से 19 लाख 70 हजार 834 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 14 लाख 87 हजार 172 प्रकरण पंजीबद्ध कर 14 लाख 51 हजार 68 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 5 लाख 39 हजार 948 प्रकरण पंजीबद्ध कर 5 लाख 19 हजार 766 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। उक्तावधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 14 हजार 218 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​