Posted on 28 Jul, 2017 7:27 pm

 

भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 28, 2017, 19:07 IST

 

मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 28 जुलाई तक 14 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 30 जिले ऐसे हैं जहाँ सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 7 है। अभी तक सामान्य औसत वर्षा 423.1 मिमी दर्ज की गई है जबकि प्रदेश की सामान्य औसत वर्षा 399.4 मिमी है।

सामान्य से अधिक वर्षा कटनी, पन्ना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, झाबुआ, बड़वानी, खण्डवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, रायसेन और राजगढ़ में दर्ज की गई है।

सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, उमरिया, इंदौर, धार, अलीराजपुर, खरगोन, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मुरैना, भिण्ड, गुना, अशोकनगर, दतिया, भोपाल, सीहोर, विदिशा, होशंगाबाद, हरदा और बैतूल हैं।

कम वर्षा वाले जिले बालाघाट, शहडोल, अनूपपुर, आगर-मालवा, श्योपुर, ग्वालियर और शिवपुरी हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश