Posted on 28 Dec, 2016 4:00 pm

भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 28, 2016, 12:59 IST
 

वाणिज्य-उद्योग,रोजगार, खनिज साधन तथा प्रवासी भारतीय मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुन्दरलाल पटवा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है| श्री शुक्ल ने स्व. श्री पटवा के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा है कि प्रदेश ने अपनी एक अलग पहचान तथा गम्भीर कार्य-शैली का महान नेता खो दिया है| उद्योग मंत्री ने कहा कि स्व.श्री पटवा का शुमार प्रदेश के कद्दावर राजनीतिज्ञों में था| उन्होंने कहा कि स्व.पटवा की उल्लेखनीय सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता| श्री शुक्ल ने कहा कि विशेषकर उनका प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यकाल स्मरणीय रहेगा|

श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को ईश्वर से यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है|

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश