Posted on 24 Dec, 2018 3:07 pm

 

राज्य शासन ने मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री सूरज सिंह आर्य के नियुक्ति संबंधी आदेश को निरस्त कर दिया है। बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा के नियुक्ति निरस्त संबंधी आदेश भी जारी किया गया हैं।

मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष श्री नारायण कबीरपंथी के नियुक्ति संबंधी आदेश को भी निरस्त किया गया है। इसी तरह मध्यप्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामदयाल प्रजापति, सदस्य सर्वश्री किशनलाल प्रजापति, गंगाराम प्रजापति, जवाहर प्रजापति, श्रीमती श्यामकली प्रजापति और श्री कैलाश प्रजापति के नियुक्ति संबंधी आदेश भी निरस्त किये गये हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​