प्रदेश के 6 जिलों में सामान्य से अधिक और 36 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज
Posted on 20 Sep, 2018 7:49 pm
मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 20 सितम्बर तक 6 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 36 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 9 है। सर्वाधिक वर्षा 1353.1 मिलीमीटर उमरिया में और सबसे कम 473.8 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले टीकमगढ़, भिण्ड, शिवपुरी, दतिया, उमरिया और नीमच हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिले सिंगरौली, मुरैना, श्योपुर, अशोकनगर, मंदसौर, कटनी, जबलपुर, खण्डवा, बुरहानपुर, सीधी, रायसेन, गुना, ग्वालियर, रतलाम, बड़वानी, छतरपुर, दमोह, रीवा, झाबुआ, विदिशा, नरसिंहपुर, राजगढ़, इंदौर, डिण्डोरी, पन्ना, खरगोन, मण्डला, शाजापुर, शहडोल, सतना, सीहोर, होशंगाबाद, सागर, उज्जैन, भोपाल और आगर-मालवा हैं।
कम वर्षा वाले जिले सिवनी, बालाघाट, अनूपपुर, हरदा, धार, छिंदवाड़ा, देवास, अलीराजपुर और बैतूल हैं।
प्रमुख जलाशयों का जल-स्तर
जलाशय |
उच्चतम जल-स्तर |
वर्तमान जल-स्तर (मीटर में) |
बरगी- जबलपुर |
422.76 |
422.500 |
तवा डेम -होशंगाबाद |
355.40 |
351.983 |
बारना डेम-रायसेन |
348.55 |
345.40 |
इंदिरा सागर-खण्डवा |
262.13 |
261.48 |
ओंकारेश्वर डेम- खण्डवा |
196.60 |
192.27 |
बाणसागर डेम- शहडोल |
341.64 |
341.62 |
संजय सरोवर - सिवनी |
519.38 |
515.95 |
बावनथड़ी राजीव सागर- बालाघाट |
344.40 |
341.80 |
गाँधी सागर डेम- मंदसौर |
399.90 |
391.64 |
मनीखेड़ा डेम-शिवपुरी |
346.25 |
346.25 |
गोपीकृष्णा सागर- गुना |
434.00 |
434.00 |
माही मेन डेम- झाबुआ |
451.50 |
448.10 |
सम्राट अशोक सागर-विदिशा |
459.61 |
457.54 |
कोलार डेम-सीहोर |
462.20 |
452.32 |
केरवा डेम-भोपाल |
509.93 |
509.10 |
राजघाट डेम-अशोकनगर |
371.00 |
371.00 |
पेंच डाइवर्जन छिंदवाड़ा |
625.75 |
624.95 |
कलियासोत डेम - भोपाल |
505.67 |
495.60 |
कुंडलिया - राजगढ़ |
400.00 |
393.60 |
मोहनपुरा - राजगढ़ |
398.00 |
393.60 |
पारसडाह - बैतूल |
639.10 |
627.59 |
बाणसुजारा - टीकमगढ़ |
316.50 |
312.00 |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश