Posted on 08 Aug, 2018 5:29 pm

 

मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 6 अगस्त तक 5 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 34 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 12 है। सर्वाधिक वर्षा 712.8.6 मिलीमीटर मंडला में और सबसे कम 240.4 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले मुरैना, सिंगरौली, सीधी, दतिया और भिण्ड हैं।

सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, कटनी, नीमच, सिवनी, मण्डला, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, टीकमगढ़, रीवा, शहडोल, छतरपुर, शिवपुरी, सतना, उमरिया, मंदसौर, झाबुआ, इंदौर, खण्डवा, बुरहानपुर, बड़वानी, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, ग्वालियर, श्योपुरकलां, आगर-मालवा, गुना, भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और होशंगाबाद हैं।

कम वर्षा वाले जिले बालाघाट, डिण्डोरी, अनूपपुर, धार, अलीराजपुर, हरदा, बैतूल, खरगोन, पन्ना, सागर, देवास और अशोकनगर हैं।

प्रमुख जलाशयों का जल-स्तर

जलाशय

उच्चतम जल-स्तर
(मीटर में)

वर्तमान जल-स्तर

(मीटर में)

वाणसागर डैम- शहडोल

341.64

335.48

बरगी- जबलपुर

422.76

420.95

बारना डेम-रायसेन

348.55

342.68

बावनथड़ी राजीव सागर- बालाघाट

344.40

339.60

गाँधी सागर डेम- मंदसौर

399.90

388.44

गोपीकृष्णा सागर- गुना

434.00

428.70

इंदिरा सागर-खण्डवा

262.13

253.34

कलियासोत डेम - भोपाल

505.67

494.20

केरवा डेम-भोपाल

509.93

507.25

कोलार डेम-सीहोर

462.20

448.05

मनीखेड़ा डेम-शिवपुरी

346.25

334.55

माही मेन डेम- झाबुआ

451.50

443.30

ओंकारेश्वर डेम- खण्डवा

196.60

192.01

पेंच डाइवर्जन छिंदवाड़ा

625.75

622.75

राजघाट डेम-अशोकनगर

371.00

368.05

सम्राट अशोक सागर-विदिशा

459.61

455.85

तवा डेम -होशंगाबाद

355.40

347.26

वेनगंगा संजय सरोवर -सिवनी

519.38

514.30

 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent