Posted on 10 Oct, 2016 6:00 pm

भोपाल : सोमवार, अक्टूबर 10, 2016, 17:39 IST
 

प्रदेश में गणित, पर्यावरण और अंग्रेजी विषय को पढ़ाने के लिये हेड स्टार्ट कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम प्रदेश के 3052 केन्द्र पर संचालित हो रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इन विषयों को स्थानीय परिवेश के अनुसार पढ़ाने के लिये सॉफ्टवेयर विकसित किये हैं। साथ ही एन.सी.आर.टी. द्वारा निर्मित कार्यक्रम की सीडी भी इन केन्द्रों पर उपलब्ध करवायी गयी है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में 1445 माध्यमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना की गयी है। स्मार्ट क्लास में एक लेपटॉप, टेलीविजन और यूपीएस भी उपलब्ध करवाया गया है। स्मार्ट क्लास के प्रिंसिपल को माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। प्रदेश के 8 स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट की मदद से ट्रेनिंग सेन्टर बनाये गये हैं। सेंटर में शिक्षकों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिलाये जाने की व्यवस्था की गई है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent