Posted on 25 Jul, 2018 5:20 pm

 

मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 25 जुलाई तक 23 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 24 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 4 है। सर्वाधिक वर्षा 629.3 मिलीमीटर मंडला में और सबसे कम 227.5 मिलीमीटर भिण्ड में दर्ज की गई है।

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले जबलपुर, मण्डला, दमोह, टीकमगढ़, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, खण्डवा, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, मुरैना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और होशंगाबाद हैं।

सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, छिन्दवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, सागर, पन्ना, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, बैतूल, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, खरगौन, बड़वानी, देवास, ग्वालियर, भिण्ड, हरदा, दतिया, भोपाल, विदिशा और अशोकनगर हैं।

कम वर्षा वाले जिले कटनी, डिण्डोरी, रीवा और अलीराजपुर हैं।

प्रमुख जलाशयों का जल-स्तर

 

 

जलाशय

उच्चतम जल-स्तर
(मीटर में)

वर्तमान जल-स्तर

(मीटर में)

बरगी-जबलपुर

422.76

419.80

तवा-होशंगाबाद

355.39

346.43

बारना-रायसेन

348.55

343.01

इंदिरा सागर-खण्डवा

262.13

251.14

ओंकारेश्वर

196.60

192.33

बाणसागर-शहडोल

341.64

334.52

संजय सरोवर-सिवनी

519.38

513.80

राजीव सागर-बालाघाट

344.40

340.20

गांधी सागर-मंदसौर

399.89

388.31

मनीखेड़ा-शिवपुरी

346.25

332.50

गोपीकृष्ण-गुना

434

426.30

माही-झाबुआ

451.50

443.10

हलाली सम्राट अशोक सागर-विदिशा

459.61

455.37

कोलार-सीहोर

462.20

447.69

केरवा-भोपाल

509.93

507.15

राजघाट-ललितपुर

371

366.90

पेंच-छिन्दवाड़ा

625.75

622.25

 

बरगी जलाशय में 7 गेट खोले गये हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश