Posted on 27 Jul, 2018 7:20 pm

 

मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 27 जुलाई तक 22 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 26 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 3 है।

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले जबलपुर, मण्डला, दमोह, टीकमगढ़, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, खण्डवा, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, भिण्ड, आगर-मालवा, मुरैना, शिवपुरी, गुना, दतिया, सीहोर, होशंगाबाद, रायसेन और राजगढ़ हैं।

सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, छिन्‍दवाड़ा, कटनी, सिवनी, सागर, पन्ना, नरसिंहपुर, सीधी, छतरपुर, सिंगरौली, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, मंदसौर, देवास, श्योपुरकलां, ग्वालियर, भोपाल,विदिशा, हरदा, बैतूल और अशोकनगर हैं।

कम वर्षा वाले जिले अलीराजपुर, डिण्डोरी और रीवा हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश