Posted on 28 Jul, 2018 7:45 pm

 

मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 28 जुलाई तक 21 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 27 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 3 है। सर्वाधिक वर्षा 663.1 मिलीमीटर मंडला में और सबसे कम 235.3 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले मण्डला, दमोह, टीकमगढ़, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, खण्डवा, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, भिण्ड, आगर-मालवा, मुरैना, शिवपुरी, गुना, दतिया, सीहोर, होशंगाबाद, रायसेन, राजगढ़ और नीमच हैं।

सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, छिन्दवाड़ा, कटनी, सिवनी, सागर, पन्ना, नरसिंहपुर, सीधी, छतरपुर, सिंगरौली, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, मंदसौर, देवास, श्योपुरकलां, ग्वालियर, भोपाल, विदिशा, हरदा, बैतूल, अशोकनगर और जबलपुर हैं।

कम वर्षा वाले जिले अलीराजपुर, डिण्डोरी और रीवा हैं।

प्रमुख जलाशयों का जल-स्तर

 

जलाशय

उच्चतम जल-स्तर
(मीटर में)

वर्तमान जल-स्तर

(मीटर में)

बरगी-जबलपुर

422.76

420.40

तवा-होशंगाबाद

355.39

346.98

बारना-रायसेन

348.55

343.28

इंदिरा सागर-खण्डवा

262.13

252.05

ओंकारेश्वर

196.60

192.41

बाणसागर-शहडोल

341.64

334.58

संजय सरोवर-सिवनी

519.38

514.05

राजीव सागर-बालाघाट

344.40

340.20

गांधी सागर-मंदसौर

399.89

388.40

मनीखेड़ा-शिवपुरी

346.25

334.26

गोपीकृष्ण-गुना

434

428.50

माही-झाबुआ

451.50

443.20

हलाली सम्राट अशोक सागर-विदिशा

459.61

455.71

कोलार-सीहोर

462.20

447.89

केरवा-भोपाल

509.93

507.19

राजघाट-ललितपुर

371

367.70

पेंच-छिन्दवाड़ा

625.75

622.50

कलियासोत-भोपाल

505.67

494.20

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश