Posted on 20 Jul, 2018 4:58 pm

मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 20 जुलाई तक 20 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 23 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 8 है। सर्वाधिक वर्षा 582.6 मिलीमीटर सीहोर में और सबसे कम 154.5 मिलीमीटर टीकमगढ़ में दर्ज की गई है।

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले छिंदवाड़ा, दमोह, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, बड़वानी, खण्डवा, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और मुरैना हैं।

सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, जबलपुर, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, छतरपुर, सीधी, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, खरगोन, श्योपुरकलां, भिण्ड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, विदिशा, होशंगाबाद, हरदा और बैतूल हैं।

कम वर्षा वाले जिले ग्वालियर, कटनी, डिण्डोरी, रीवा, सिंगरौली, टीकमगढ़, अलीराजपुर और पन्ना हैं।

प्रमुख जलाशयों का जल-स्तर

 

जलाशय

उच्चतम जल-स्तर
(मीटर में)

वर्तमान जल-स्तर

(मीटर में)

बरगी-जबलपुर

422.76

417.20

तवा-होशंगाबाद

355.39

344.85

बारना-रायसेन

348.55

342.50

इंदिरा सागर-खण्डवा

262.13

250.34

ओंकारेश्वर

196.60

192.32

बाणसागर-शहडोल

341.64

334.21

संजय सरोवर-सिवनी

519.38

513.30

राजीव सागर-बालाघाट

344.40

340.00

गांधी सागर-मंदसौर

399.89

388.09

मनीखेड़ा-शिवपुरी

346.25

324.75

गोपीकृष्ण-गुना

434

424.20

माही-झाबुआ

451.50

442.85

हलाली सम्राट अशोक सागर-विदिशा

459.61

455.03

कोलार-सीहोर

462.20

447.09

केरवा-भोपाल

509.93

507.00

राजघाट-ललितपुर

371

365.15

पेंच-छिन्दवाड़ा

625.75

621.80

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश