Posted on 23 Jul, 2018 7:25 pm

 

मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 23 जुलाई तक 17 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 30 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 4 है। सर्वाधिक वर्षा 587.6 मिलीमीटर मंडला में और सबसे कम 185.7 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले छिंदवाड़ा, मंडला, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, खण्डवा, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, रायसेन और दमोह हैं।

सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, जबलपुर, सिवनी, नरसिंहपुर, सीधी, शहडोल, धार, श्योपुरकलां, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, सागर, अनूपपुर, खरगोन, हरदा, सिंगरौली, टीकमगढ़, बड़वानी, देवास ग्वालियर, सतना, पन्ना, छतरपुर, भिण्ड, दतिया, भोपाल, शिवपुरी और बैतूल हैं।

कम वर्षा वाले जिले कटनी, डिण्डोरी, रीवा और अलीराजपुर हैं।

प्रमुख जलाशयों का जल-स्तर

 

 

जलाशय

उच्चतम जल-स्तर
(मीटर में)

वर्तमान जल-स्तर

(मीटर में)

बरगी-जबलपुर

422.76

417.65

तवा-होशंगाबाद

355.39

345

बारना-रायसेन

348.55

342.61

इंदिरा सागर-खण्डवा

262.13

250.79

ओंकारेश्वर

196.60

192.34

बाणसागर-शहडोल

341.64

334.25

संजय सरोवर-सिवनी

519.38

513.45

राजीव सागर-बालाघाट

344.40

340

गांधी सागर-मंदसौर

399.89

388.14

मनीखेड़ा-शिवपुरी

346.25

326

गोपीकृष्ण-गुना

434

424.44

माही-झाबुआ

451.50

442.95

हलाली सम्राट अशोक सागर-विदिशा

459.61

455.08

कोलार-सीहोर

462.20

447.34

केरवा-भोपाल

509.93

507.07

राजघाट-ललितपुर

371

365.80

पेंच-छिन्दवाड़ा

625.75

621.90

 

 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश