Posted on 26 May, 2019 9:44 pm

उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पण्डित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आल इंडिया इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, भेल जैसे कई प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना की जो आज भारत की पहचान हैं।

उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू चाहते थे कि सभी समुदाय विकास प्रक्रिया में शामिल हों और साथ चलें। उन्होंने इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent