Posted on 19 Jan, 2017 7:16 pm

 

देवास जिले के शिप्रा में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री जोशी 

 

भोपाल : गुरूवार, जनवरी 19, 2017, 18:31 IST

 

प्रतिभा पर्व के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होगा। तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) स्कूल एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने यह बात देवास जिले के हायर सेकेण्डरी स्कूल शिप्रा में प्रतिभा पर्व में कही।

श्री जोशी ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता के आकलन एवं सुधार के लिए हर स्कूल में प्रतिभा पर्व मनया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से कुछ प्रश्न भी पूछे। प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश