Posted on 04 Jun, 2017 6:22 pm

हर नागरिक लगाये एक पौधा : मुख्यमंत्री श्री चौहान 

भोपाल : रविवार, जून 4, 2017, 17:06 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से पर्यावरण बचाने, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं उनकी रक्षा करने का संकल्प लेने का आव्हान किया है। श्री चौहान ने नागरिकों के नाम संदेश में कहा है कि मध्यप्रदेश का पर्यावरण समृद्ध अवस्था में है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे हरियाली को समृद्ध करने कम से कम एक पौधा जरूर लगायें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का अनादर करने से गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण में असंतुलन का सीधा संबंध प्रकृति के प्रति मानव व्यवहार में आ रहे बदलाव से है। प्रकृति का आदर-सत्कार करने की परंपरा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने से सारी समस्याएँ सुलझ जायेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नदियों को नया जीवन देने का अभियान चलाने की कार्य-योजना बना रही है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश