Posted on 02 Jul, 2017 6:34 pm

भोपाल : रविवार, जुलाई 2, 2017, 18:11 IST
 

वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया ने कहा है कि आज अमरकंटक से लेकर प्रदेश के आखरी छोर तक पौधारोपण किया जा रहा है। इससे माँ नर्मदा की धारा अविरल तेजी से बहने लगेगी। उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि घर, खेत और आँगन में एक पौधा जरूर लगायें। वित्त मंत्री श्री मलैया आज दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के सहजपुर में पौधारोपण के बाद उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों को पौधों की रक्षा परिवार की तरह करने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में सांसद श्री प्रहलाद पटेल भी शामिल हुए।

वन संरक्षक श्री संजय श्रीवास्तव ने इस अवर पर बताया कि नर्मदा बेसिन का कुछ हिस्सा दमोह जिले में है। यहाँ दो लाख से अधिक पौधे लगाये जा रहे हैं। अभियान में 310 गाँव के 704 स्थान पर पौधारोपण किया गया है। अभियान में लगभग 43 किलोमीटर के क्षेत्र में गायत्री परिवार, मिशन ग्रीन दमोह की टीम, भाजपा महिला मण्डल की सदस्य, वन समिति के सदस्यों के साथ नागरिकों ने पौधारोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव, वन श्री दीपक खाण्डेकर, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री सुधीर कुमार, विधायक श्री लखन पटेल और स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की भागीदारी रही।

दयोदय पशु सेवा केन्द्र

वित्त मंत्री श्री मलैया आज तेंदूखेड़ा के आचार्य विद्यासागर दयोदय पशु सेवा केन्द्र पहुँचे। यहाँ उन्होंने गायों की सेवा में लगे सेवकों से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने परिसर में पौधारोपण किया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent