Posted on 28 Dec, 2016 3:58 pm

भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 28, 2016, 13:52 IST
 

 

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री बिसेन ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री पटवा के निधन से उन्हें पारिवारिक एवं व्यक्तिगत क्षति हुई है। उन्हें राजनीति में लाने एवं मार्गदर्शन देने में श्री पटवा की हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्री पटवा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के रूप में प्रदेश एवं देश की उल्लेखनीय सेवा की। उनके निधन से प्रदेश एवं देश ने एक महत्वपूर्ण राजनेता को खो दिया है। यह एक अपूरणीय क्षति है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश